सामाजिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
सिरसा, 20 दिसंबर : महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर फूलकां गांव में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा सिरसा के जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज व फतेहाबाद जिलाध्यक्ष वेद फूलां भारतीय जाट विकास मंच की टीम के साथ पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक विषयों पर चर्चा की।
![]() |
जायजा लेते भाजपा पदाधिकारी व जाट समाज के गणमान्य लोग। |
मुख्यमंत्री सैनी 24 दिसंबर को यहां महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है। वहीं इस दौरान जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने दावा किया कि कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस अवसर पर भारतीय जाट विकास मंच के पदाधिकारी एवं एडवोकेट हनुमान गोदारा, भाजपा नेता यतिंद्र सिंह एडवोकेट, एडवोकेट मनीष, गौशाला प्रधान रविंद्र कुलडिय़ा सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पहुंचेंगे शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा!
फूलकां में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे, वहीं प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी शिरकत कर सकते हैं। भारतीय जाट विकास मंच की ओर से शिक्षामंत्री को निमंत्रण दिया गया। पूर्व सरपंच मुकेश लाखलान व अनिल खिचड़ ने बताया कि शिक्षामंत्री ढांडा ने कार्यक्रम में पहुंचने की हामी भरी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें