Today Khas Khabar आज की ख़बर, हिन्दी न्यूज डिजिटल,: अनूठा रिकार्ड : 5 वर्षीय ऐशरीत इन्सां ने एक मिनट में सुनाई 14 इंग्लिस कविताएं

रविवार, 22 दिसंबर 2024

अनूठा रिकार्ड : 5 वर्षीय ऐशरीत इन्सां ने एक मिनट में सुनाई 14 इंग्लिस कविताएं

इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ यह कारनामा

सिरसा, 22 दिसंबर। 

यूकेजी कक्षा की 5 वर्षीय होनहार छात्रा ऐशरीत ने एक मिनट में 14 इंग्लिस कविताएं सुनाकर अनूठा रिकार्ड बनाया है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने ऐशरीत की इस उपलब्धि को दर्ज करते हुए अवार्ड जारी किया है। 


इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के साथ ऐशरीत व आरबीआई द्वारा जारी अवार्ड। 

जानकारी अनुसार, शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल की यूकेजी कक्षा की बालिका ऐशरीत इन्सां ने कमाल का हुनर दिखाया है। ऐशरीत ने एक मिनट में सबसे ज्यादा अंग्रेजी कविताएँ सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। उसने एक मिनट में 14 अंग्रेजी की कविताएं सुनाकर रिकॉर्ड कायम किया है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने ऐशरीत के इस शानदार प्रदर्शन को रिकार्ड के तौर पर दर्ज किया है।

 आईबीआर द्वारा इसकी 10 सितंबर, 2024 को पुष्टि की गई। ऐशरीत के पिता सुरेंद्र पाल इन्सां व माता अनमोल खुराना इन्सां ने बताया कि ऐशरीत बेशक अभी उम्र में बहुत छोटी है, लेकिन उसके पास शब्दों के उच्चारण की गजब क्षमता है। अभी ऐशरीत साढ़े 5 साल की है, ऐसे में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाना हमारे के लिए बड़े ही गर्व की बात है। उन्होंने अपनी बेटी की इस उपलब्धि का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को देते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी के बेहतर मार्गदर्शन और रहमत की बदौलत ही यह सफलता हासिल हुई है। 

उधर, इस उपलब्धि पर शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रिंसीपल शीला पूनिया ने बताया कि ऐशरीत की यह कामयाबी स्कूल के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने होनहार ऐशरीत के उज्जवल भविष्य की कामना की। 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें